Physics Gk Questions

Biology Gk Questions– Biology General Knowledge Questions For All Exams Like Upsc, Cgpsc, Psc, Pcs, Ssc gd, Ssc cgl, Ssc mts, Ssc chsl, Railway Group c, Railway Group D, Railway Alp, Neet, Shikshak Bharti, C tet, Cg Tet, Pre B.ed, Pre D.led, Cg Police Constable, Cg Police Sub Inspector Exams

Physics Gk Questions


नियमित अपडेट के लिए हमारा व्हाट्स एप्प और टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें जिससे आपको सभी नोट्स महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का pdf भेजा जा सके

JOIN WHATS APP GROUP  CLICK HERE TO JOIN 
JOIN TELEGRAM GROUP  CLICK HERE TO JOIN 

इन्हें भी पढ़ें –
Computer Gk Questions
Cg Gk Questions
Sports Gk Questions
Railway Gk Questions
Chemistry gk questions

प्रश्न 1. इकाई समय में तय की गई दूरी को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – इकाई समय में तय की गई दूरी को चाल कहा जाता है 

प्रश्न 2. इकाई समय में निश्चित दिशा में तय की गई दूरी को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – इकाई समय में निश्चित दिशा में तय की गई दूरी को वेग कहा जाता है 

प्रश्न 3. सदिश राशि क्या होती है ?
उत्तर – सदिश राशि ऐसी राशि है जिसका दिशा और परिमाण दोनों होता है 

प्रश्न 4. अदिश राशि क्या होती है ?
उत्तर – ऐसी राशि जिसका परिमाण होता है पर दिशा नहीं 

प्रश्न 5. चाल कैसी राशि है ? 
उत्तर – चाल एक अदिश राशि है क्योकि इसका परिमाण होता है दिशा नहीं 

प्रश्न 6. वेग कैसी राशि है ?
उत्तर – वेग सदिश राशी है क्योकि इसका परिमाण और दिशा दोनों होता है 

प्रश्न 7. विस्थापन क्या है ?
उत्तर – किसी निश्चित दिशा में वस्तु की स्थिति में किया गया परिवर्तन विस्थापन कहलाता है 

प्रश्न 8. क्या विस्थापन शून्य हो सकता है ?
उत्तर – विस्थापना शून्य हो सकता है पर तय की गई दूरी शुन्य नहीं हो सकती है 

प्रश्न 9. त्वरण क्या है ?
उत्तर – किसी वस्तु के वेग में इकाई समय में होने वाले परिवर्तन को वेग कहा जाता है 

प्रश्न 10. त्वरण और विस्थापन दोनों कैसी राशि है ?
उत्तर – त्वरण और विस्थापन दोनों ही सदिश राशि है 

प्रश्न 11. भौतिकी का पिता किसे कहा जाता है ?
उत्तर – भौतिकी का पिता न्यूटन को कहा जाता है 

प्रश्न 12. न्यूटन ने गति के कितने नियम दिए ?
उत्तर – न्यूटन ने गति के तीन नियम दिए थे 

प्रश्न 13. न्यूटन की गति का पहला नियम क्या है ?
उत्तर – यदि कोई वस्तु विराम है तो विराम और गतिमान है तो गतिमान रहेगी जब तक उस पर बाहरी बल ना लगाया जाये इसे जड़त्व का नियम भी कहा जाता है 

प्रश्न 14. असंतुलित बल क्या होता है ?
उत्तर – जिस बल का परिणामी बल शुन्य नहीं होता है उसे असंतुलित बल कहा जाता है 

प्रश्न 15. न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है ?
उत्तर – न्यूटन की गति के तीसरे नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर किन्तु विपरीत प्रतिक्रया होती है 

प्रश्न 16. अभिकेन्द्रीय बल क्या होता है ?
उत्तर – जब कोई वस्तु वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है तो वृत्त के केंद्र से उस वस्तु पर एक बल काम करता है जिसे अभिकेन्द्रीय बल कहा जाता है 

प्रश्न 17. अपकेन्द्रीय बल क्या है ?
उत्तर – जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है तो उस वस्तु से वृत्त्कार मार्ग के केंद्र पर लगाया जाने वाला बल अपकेन्द्रीय बल कहलाता है 

प्रश्न 18. पृथ्वी का सूर्य के चारो ओर घूमना किसका उदाहरण है ?
उत्तर – पृथ्वी का सूर्य के चारो ओर घूमना अभिकेन्द्रीय बल का उदाहरण है 

प्रश्न 19. कपड़ा सुखाने की मशीन या मक्खन निकलने की मशीन किस बल पर काम करती है ?
उत्तर – कपड़ा सुखाने या मक्कखन निकालने की मशीन अपकेन्द्रीय बल का उदाहरण है 

प्रश्न 20. बल आघूर्ण क्या है ?
उत्तर –  एक पिंड को किसी अक्ष के परितः घुमाने की क्रिया को बल आघूर्ण कहा जाता है बल आघूर्ण एक सदिश राशि है इसका मात्रक न्यूटन मीटर है 

प्रश्न 21. गुरुत्वाकर्षण बल क्या है ?
उत्तर – गुरुत्वाकर्षण बल वह बल है जो किसी वस्तु को पृथ्वी की ओर खींचता है 

प्रश्न 22. शक्ति क्या है ?
उत्तर – कार्य करने की दर को शक्ति कहा जाता है

प्रश्न 23. ऊर्जा संरक्षण का क्या सिद्धांत है ?
उत्तर – ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत के अनुसार ऊर्जा को ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है बस इसके रूप में परिवर्तन किया जा सकता है 

प्रश्न 24. एक अश्वशक्ति में कितने वाट होते है ?
उत्तर – एक अश्व शक्ति में 746 वाट होते है 

प्रश्न 25. पलायन वेग क्या है ?
उत्तर – वह वेग जिससे किसी वस्तु को ऊपर फेंकने पर वह वापस पृथ्वी पर ना आये और पृथ्वी के गुरुत्व क्षेत्र से बाहर निकल जाए पलायन वेग कहलाती है 

प्रश्न 26. चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल का मान कितना होता है ?
उत्तर – चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल का मान पृथ्वी की तुलना में 1/6 होता है 

प्रश्न 27. पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान कितना है ?
उत्तर – पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान 11.2 किलो मीटर प्रति सेकन्ड है 

Home Page

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top